फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   कल 34 परीक्षा केंद्रों पर 15,177 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

कल 34 परीक्षा केंद्रों पर 15,177 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Sat, 14 Dec 2013 05:42 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Sat, 14 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। 15 दिसंबर को जनपद में होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने और तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए डीएम डॉक्टर इंद्रवीर सिंह यादव ने शुक्रवार को केंद्र व्यवस्थापकों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने परीक्षा की सुचिता बनाए रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न हो यह जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापकों की है। प्रशासन किसी भी तरह के सहयोग के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए जनपद में कुल 34 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 15177 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 34 केंद्र पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक एंबुलेंस भी रहेगा। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी तरह की नकल सामग्री व मोबाइल पूरी तरह वर्जित है। अभ्यर्थियों को कड़ी जांच के बाद प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को पुस्तिका में दिए गए निर्देशों का अनुपालन करने के और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रत्येक घंटे में परीक्षा संबंधी सूचना पुलिस लाइन में स्थापित कंट्रोल रूम के फोन नंबर 05547-226892 और मोबाइल नंबर 9454402452 पर दिए जाने के निर्देश दिए। एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेटों को पुलिस बल मुहैया करा दिया गया है। केंद्राध्यक्षों को परीक्षा के दो घंटा पहले प्रश्न-पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए तीन मोबाइल टीमें बनाई गई हैं, इसके साथ ही तबियत खराब होने की स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी लगाई गई है। इस दौरान एडीएम भोलानाथ मिश्र, एएसपी अजय प्रताप सिंह, पीडी वी पी पांडेय, डीआईओएस उमानाथ, बीएसए राम सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



अभ्यर्थियों को सूचना देने के लिए बनाए दो पूछताछ केंद्र
संतकबीरनगर। जनपद में 15 दिसंबर को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। अभ्यर्थियों को सूचना देने के लिए खलीलाबाद रेलवे स्टेशन व मेंहदावल बाईपास पर दो पूछताछ केंद्र बनाए गए हैं। एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखकर जिला मुख्यालय पर दो केंद्र बनाया गया है। पहला केंद्र रेलवे स्टेशन पर बनाया गया है जहां स्वाट प्रभारी पंकज सिंह अपने टीम के साथ मौजूद रहेंगे। दूसरा केंद्र मेंहदावल बाईपास पर बनाया गया है जहां टीएसआई अनूप शुक्ला अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहेंगे। आने वाले परीक्षार्थियों की मदद के लिए इन्हें लगाया गया है। इससे परीक्षार्थियों को आसानी से जानकारी मिल जाएगी और वे परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में धारा 144 लागू
संतकबीरनगर। एडीएम भोलानाथ मिश्र ने बताया कि जनपद में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू कर दिया गया है। जो 14 दिसंबर से 22 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के शस्त्र आदि के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि आदेश का कड़ाई से पालन के लिए एसडीएम और थानाध्यक्षों को निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed