{"_id":"66-78153","slug":"Sant-kabir-nagar-78153-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैपटॉप पाने वाले विद्यार्थियों का फिर होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैपटॉप पाने वाले विद्यार्थियों का फिर होगा सत्यापन
Sant kabir nagar
Updated Sat, 14 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। 16,000 छात्र-छात्राओं में वितरित हुए लैपटॉप का दोबारा सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने इसके लिए 20 टीमों का गठन किया है। ये टीमें 18 दिसंबर को महाविद्यालयोें पर पहुंच कर लैपटॉप का सत्यापन करेगी। इसके बार अपनी रिपोर्ट डीआईओएस को देगी। डीआईओएस पूरी जांच कर रिपोर्ट डीएम को देंगे।
जुलाई और नवंबर में इंटर पास छात्र-छात्राएं जिनका नामांकन महाविद्यालयाें में हो गया था, उन्हें समारोह आयोजित कर लैपटॉप वितरित किया गया था। उस समय भी लैपटॉप का सत्यापन कराया गया था। लैपटॉप वितरित होने के बाद जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रवीर सिंह यादव ने फिर से लैपटॉप का सत्यापन कराए जाने का निर्देश दिया है। इसके लिए जनपद में 20 टीम का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में दो अधिकारियों को शामिल किया गया है। टीम 18 दिसंबर को महाविद्यालयों पर पहुंच कर लैपटॉप पाए छात्र-छात्राओं का मौके पर ही सत्यापन करेगी। इसके किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलेगी तो उसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपेगी। टीम में वन क्षेत्राधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, सीवीओ, डीपीओ, बीडीओ, श्रम परिवर्तन अधिकारी, इंजीनियर, जिला कृषि अधिकारी, वित्त एवं लेखाधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, बीईओ, बीएसए, खादी ग्रामोद्योग सहित अन्य विभागोें के अधिकारी शामिल किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक उमानाथ ने बताया कि 18 दिसंबर को लैपटॉप पाने वाले छात्र-छात्राओं का सत्यापन कराया जाएगा। सभी महाविद्यालय के प्राचार्य छात्रों को समय से महाविद्यालय में लैपटॉप लेकर बुला लें। जांच में अगर कोई गड़बड़ी मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।