फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   अस्पताल में गंदगी देख सीएमओ हुए नाराज

अस्पताल में गंदगी देख सीएमओ हुए नाराज

Sat, 14 Dec 2013 05:42 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Sat, 14 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। संयुक्त जिला अस्पताल का शुक्रवार को सीएमओ डॉक्टर बद्री विशाल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ को अस्पताल परिसर में काफी गंदगी मिली। जिस पर सीएमओ ने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर नाराजगी जताई। इस दौरान सीएमओ ने मरीजों से इलाज के बाबत जानकारी ली और परिसर की सफाई व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमओ दिन के करीब 11 बजे संयुक्त जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। वार्ड के बाहर गंदे गद्दों को ढेर लगा हुआ था। इसके अलावा वार्ड की सफाई नहीं हुई थी। हर तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ था। सीएमओ ने गंदगी देखा काफी नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर प्रभारी को बुलाकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर के सफाई के इतना पैसा दिया जाता है आखिर वह कहां जा रहा है। उन्होंने तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया और हिदायत दी कि आगे से ऐसा कुछ मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सीएमओ ने मरीजों से दवा और इलाज के बारे में जानकारी ली। सीएमओ इसके बाद सीधे नेत्र रोग विभाग में पहुंचे। वहां पर उन्होंने नेत्र जांच की जानकारी ली। इसके अलावा सीएमओ ने इंसेफेलाइटिस वार्ड, महिला वार्ड आदि का निरीक्षण किया। सीएमओ सबसे ज्यादा नाराज सीएचसी खलीलाबाद के कर्मचारियों के कमरों को देख हुए। कमरों में काफी गंदगी थी। झाडू नहीं लगा था। जिस पर उन्होंने कहा कि यह हाल कर्मचारियों के कमरों का है तो वार्ड की सफाई कैसे होगी। उन्होंने सफाई का चार्ज देख रहे कर्मचारी खूब खरी खोटी सुनाई। सीएमओ ने कहा कि एक और निरीक्षण किया जाएगा। उसमें सुधार नहीं मिला तो अगली बार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed