{"_id":"66-78091","slug":"Sant-kabir-nagar-78091-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी
Sant kabir nagar
Updated Fri, 13 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। नौकरी दिलाने के नाम पर एक बेरोजगार युवक से एक जालसाज ने दो लाख रुपये ठग लिए। नौकरी नहीं मिलने पर दिए गए पैसे की मांग करने पर अब जालसाज उसे धमकी दे रहा है। पीड़ित ने गुरुवार को कोतवाली में तहरीर दी।
कोतवाली क्षेत्र के ऐंचाकाट गांव निवासी हरिराम यादव का कहना है कि उसका पौत्र कृष्णचंद्र यादव बेरोजगार है। गोरखपुर जनपद के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में उसकी रिश्तेदारी है। आरोप है कि उसी क्षेत्र का रहने वाला एक युवक उसके पौत्र कृष्ण चंद्र को सिकंदराबाद में डेयरी फार्म में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि उस व्यक्ति ने नौकरी दिलाने के लिए दो लाख रुपये की मांग की। वर्ष 2013 में ही उसने 10,500 रुपये नकद दिए। जबकि शेष रकम अलग-अलग तिथियों में खलीलाबाद स्थित एक बैंक की शाखा में उस व्यक्ति के खाता संख्या में जमा किया। तीन-चार महीना बीत जाने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो दिए गए रुपये की मांग की गई। आरोप है कि पहले तो जालसाज आनाकानी कर रहा था और अब जानमाल की धमकी भी दे रहा है। कोतवाल बब्बन यादव ने कहा कि प्रकरण सामने आया है। इसमें मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।