फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   बिजली कटौती से बुनकर और बर्तन व्यवसायी नाराज

बिजली कटौती से बुनकर और बर्तन व्यवसायी नाराज

Fri, 13 Dec 2013 05:42 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Fri, 13 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बिजली की बदहाली ने जिले के बुनकर व बर्तन कारीगरों को आंदोलन करने पर मजबूर कर दिया है। अधिकारियों से कई बार अपनी पीड़ा जाहिर कर चुके बुनकर अपनी मांग को लेकर 14 दिसंबर को चक्का जाम करेंगे। इस संबंध में बुनकरों ने गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

बुनकर नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुहम्मद इसहाक अंसारी ने बताया कि बखिरा और मेंहदावल क्षेत्र के बुनकर व बर्तन व्यवसायी बिजली की बदहाली से आजिज आ चुके हैं। बिजली न मिलने से कारोबार बंदी की कगार पर पहुंच गया है। जिससे बुनकरों और बर्तन व्यवसायियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से कई बार वार्ता की गयी लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इसके अलावा खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से आए दिन दुर्घटना हो रही है। मरीजों और राहगीरों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी समस्याओं से बुनकर, बर्तन व्यवसायियों और क्षेत्रीय लोग आहत हैं। जिसको लेकर 14 दिसंबर को लेडुआ-महुआ में चक्का जाम कर आंदोलन किया जाएगा और समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत करा दिया गया है कि मांगें पूरी नहीं होने पर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान असलम, मुहम्मद अयूब, सलामुल्लाह, अब्दुल सबूर, राज कुमार कसेरा, वसीर अहमद, अंजनी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed