{"_id":"66-78089","slug":"Sant-kabir-nagar-78089-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय राउतपार बनेगा आदर्श विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय राउतपार बनेगा आदर्श विद्यालय
Sant kabir nagar
Updated Fri, 13 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय राउतपार को आदर्श विद्यालय बनाया जाएगा। यहां पर तैनात प्रधानाध्यापक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे बीएसए ने विद्यालय बेहतर पाए जाने पर आदर्श विद्यालय बनाए जाने की घोषणा की है।
बीएसए राम सिंह ने गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय राउतपार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पर विद्यार्थियों को ड्रेस का वितरण किया जा रहा था। जिसमें दो-दो सेट ड्रेस, जूते, मोजे, टाई और बेल्ट था। बच्चे अनुशासित तरीके से बैठे हुए थे। बीएसए ने मिड-डे मील का निरीक्षण किया। इसके बाद कमरों में जाकर बच्चों से सवाल किए। प्रधानाध्यापक सुभद्रा सिंह के अनुरोध पर बीएसए ने बच्चों को ड्रेस वितरित किया। इस दौरान उन्हें विद्यालय में व्यवस्था काफी अच्छी मिली। विद्यालय की रंगाई पुताई, कमरों की साज सज्जा आदि बेहतर तरीके से की गई थी। बीएसए ने मौके पर ही विद्यालय के आदर्श विद्यालय बनाए जाने की घोषणा की और कहा कि विद्यालय में जो भी कमियां हैं उसे तत्काल दूर किया जाएगा। उन्होंने प्रधानाध्यापक सुभद्रा सिंह की तारीफ की और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को 500 रुपये मिठाई खाने को दिए। इस अवसर पर एबीआरसी अरविंद पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सहायक अध्यापक से मांगा स्पष्टीकरण
संतकबीरनगर। बीएसए राम सिंह ने निरीक्षण के दौरान खलीलाबाद विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय फेरूसा पर तैनात सहायक अध्यापक रमा पांडेय के चार दिन से अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण तलब किया है। बीएसए ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका चार दिन से अनुपस्थित पाई गईं। स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।