{"_id":"66-78086","slug":"Sant-kabir-nagar-78086-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"64 मजरों को जल्द संपर्क मार्ग से जोड़ा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
64 मजरों को जल्द संपर्क मार्ग से जोड़ा जाएगा
Sant kabir nagar
Updated Fri, 13 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। जनपद के 64 मजरों को जल्द संपर्क मार्ग से जोड़ा जाएगा। इसके लिए डीएम ने पूर्व में प्रस्ताव तैयार करा कर शासन को भेजा था। जिसमें 15 परियोजनाओं को शासन ने स्वीकृति प्रदान करते हुए 3.74 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिया है। जल्द ही संपर्क मार्ग बनाए जाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
डीएम डॉक्टर इन्द्रवीर सिंह यादव ने बताया कि 500 अथवा उससे अधिक आबादी वाली जनपद की 64 बसावटों में संपर्क मार्ग का अभाव है। ऐसी बसावटें जिनमें अनुसूचित जाति एवं जन जाति की आबादी 40 प्रतिशत अथवा उसे कम हो, उन्हें संपर्क मार्ग से जोड़ने की योजना संचालित है। जनपद की इन 64 बसावटों को संपर्क मार्ग से जोड़ने के लिए प्रस्ताव तैयार करा कर शासन को भेजा गया था। जिसमें 15 परियोजनाओं को शासन ने हाल ही में स्वीकृति कर दिया है। निर्माण कार्य कराए जाने के लिए 3 करोड़ 74 लाख 78 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी मिल गई है। प्रांतीय खंड संतकबीरनगर की इन परियोजनाओं पर जल्द काम शुरू करा दिया जाएगा। जबकि शेष परियोजनाओं पर धन मिलते ही काम शुरू होगा। उनके स्तर से शासन में पैरवी की गई है, उम्मीद है कि शेष परियोजनाएं भी जल्द स्वीकृत हो जाएंगी और बजट भी मिल जाएगा।