Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP-Congress alliance won't last: Pankaj

सपा-कांग्रेस गठबंधन चलने वाला नहीं : पंकज

Wed, 25 Nov 2026 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
SP-Congress alliance won't last: Pankaj
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते पूर्व सांसद
संतकबीरनगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गठबंधन ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं है। गठबंधन की औपचारिक घोषणा तक नहीं हुई और समाजवादी पार्टी ने पांच सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। इससे गठबंधन की मजबूती का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में खलीलाबाद और मेंहदावल विधानसभा क्षेत्रों के संगठनात्मक दौरे पर पहुंचे पंकज चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव जीतने के लिए जनता के बीच जाना पड़ता है। भाजपा अहंकार की राजनीति नहीं करती।
विज्ञापन

पार्टी सत्ता में राज करने नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने आई है। उन्होंने कहा कि सेवा के दौरान यदि कोई भूल-चूक हुई है तो जनता के बीच जाकर उनका हाल जानने और संवाद करने में कोई संकोच नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष ने खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। करीब दो घंटे तक चली बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन की स्थिति, क्षेत्रीय राजनीतिक समीकरण, जनसंपर्क और बूथ स्तर पर चल रही गतिविधियों का फीडबैक लिया।

बैठक में केवल वर्तमान और पूर्व संगठनात्मक पदाधिकारियों को शामिल किया गया था। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, इंद्रजीत मिश्र, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश मिश्र, श्यामकरण सिंह, बनवारी लाल अग्रहरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, क्षेत्रीय मंत्री सुनीता अग्रहरी और अनिरुद्ध निषाद समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed