फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   प्राथमिक विद्यालय बूधाबांध में नहीं मिली कोई खामी

प्राथमिक विद्यालय बूधाबांध में नहीं मिली कोई खामी

Fri, 13 Dec 2013 05:43 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Fri, 13 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) एसएन तिवारी ने मंगलवार को सेमरियावां विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बूधाबांध का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ को विद्यालय की व्यवस्था काफी अच्छी मिली। सीडीओ ने छात्र-छात्राओं से कई सवाल पूछे। जिसका बच्चों ने सही तरीके से जवाब दिया। पठन पाठन की व्यवस्था बेहतर पाए जाने पर सीडीओ ने प्रधानाध्यापक की पीठ थपथपाई। इस दौरान सीडीओ ने 204 बच्चों को ड्रेस भी वितरित किया।
विज्ञापन

सीडीओ एसएन तिवारी अचानक बूधाबांध प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचे। उनके साथ बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह भी थे। सीडीओ सबसे पहले कमरों में गए। जहां पर बच्चों से सवाल पूछना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां पर ड्रेस वितरण चल रहा था। कक्षा पांच के छात्र विरेंद्र से उन्होंने कई सवाल पूछे। जिसका उसने सही तरीके से जवाब दिया। कक्षा तीन की छात्रा महिमा से उन्होंने 19 का पहाड़ा पूछा। इसके बाद सीडीओ ने कक्षा पांच के छात्र बृजमोहन से देश के प्रधानमंत्री का नाम पूछा तो उसने बताया। सीडीओ ने मिड-डे मील का निरीक्षण किया। जहां पर मीनू के अनुसार दाल और चावल बनता हुआ मिला। विद्यालय की रंगाई पुताई हो चुकी थी। इस दौरान प्रधानाध्यापक ने सीडीओ से विद्यालय पर शिक्षक भेजने की मांग की। जिस पर सीडीओ ने बीएसए को एक शिक्षक भेजने का निर्देश दिया। सीडीओ के निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नरसिंह कुमार यादव, शिक्षक इंद्रेश पांडेय, झीनक प्रसाद चौधरी, अजीत सिंह, एबीआरसी विजयनाथ यादव, प्रेरक पुष्पा देवी, चंद्र प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed