{"_id":"66-75411","slug":"Sant-kabir-nagar-75411-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने एसओ महुली पर कार्रवाई की मांग की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने एसओ महुली पर कार्रवाई की मांग की
Sant kabir nagar
Updated Fri, 01 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता व उनके परिजनों के विरुद्ध थानाध्यक्ष महुली द्वारा क्रास केस दर्ज किए जाने की मामले को लेकर अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को एसपी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि अधिवक्ता और उसके परिवार को पीटा गया। उसकी सूचना अधिवक्ता ने एसओ महुली को दी। किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि एसपी के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन एसओ ने उसके बाद विपक्षी से मिलकर क्रास केस दर्ज कर दिया। प्रतिनिधिमंडल का आरोप था कि एसओ ने फर्जी क्रास केस दर्ज किया है। जिसकी जांच किसी अन्य थाने की पुलिस से कराई जाए। अध्यक्ष का कहना था कि एसपी ने आश्वासन दिया है कि मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच से कराई जाएगी। यदि एसओ दोषी पाए गए तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि एसओ के ऊपर कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। प्रतिनिधिमंडल में सुशांत मिश्र, नरेंद्र कुमार पांडेय, विशाल श्रीवास्तव, भाष्कर सिंह यादव, प्रेम प्रकाश मिश्र, आकाश शाही, मिथिलेश यादव, राम मिलन चौधरी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।