फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ध्वस्त होने की कगार पर अप्रोच

ध्वस्त होने की कगार पर अप्रोच

Thu, 29 Aug 2013 05:35 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Thu, 29 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
कांटे। विकास खंड सेमरियावां के धुसवा-केनौना मार्ग पर बनी पुलिया का अप्रोच मार्ग ध्वस्त होने के कगार पर पहुंच गया है। इसके कटने से इस मार्ग पर स्थित दर्जनों गांवों का संपर्क स्थानीय कस्बे से कट जाने का खतरा मंडरा रहा है। एक दशक पहले ग्रामीणों के सहयोग से इसका निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों ने प्रशासन से इसकी मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में आई बाढ़ की वजह से धुसवा-केनौना मार्ग पर स्थित गांवों का संपर्क स्थानीय कस्बे से टूट जाता था इस समस्या को देखते हुए केनौना कुर्थिया गांव के समाजसेवी रामसागर मौर्या ने एक दशक पहले अपने खर्चे पर पुलिया का निर्माण कराया था। ग्रामीणों ने आवागमन की सुविधा के लिए इसके लिए श्रमदान भी किया था। लेकिन इस बार बाढ़ के पानी की कटान की वजह से पुलिया का एप्रोच मार्ग जर्जर हो गया जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों का संपर्क स्थानीय कस्बे से कट जाने की संभावना है। क्षेत्रीय ग्रामीण मान सिंह, दीनानाथ, शत्रुघ्न मौर्या, राजेश पटेल, पंचराम मौर्या, चंद्रभान मौर्या, कमला चौधरी आदि ने अप्रोच मार्ग के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed