{"_id":"66-65251","slug":"Sant-kabir-nagar-65251-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल से एक जगह पर तैनात एएनएम हटेंगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल से एक जगह पर तैनात एएनएम हटेंगी
Sant kabir nagar
Updated Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में एक ही स्वास्थ्य केंद्र पर दस साल से अधिक समय से तैनात एएनएम के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया जाएगा। इसके लिए सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों से सूची मांगी गई है। सूची मिलने के बाद तबादला शुरू हो जाएगा।
जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर दो सौ एएनएम की तैनाती है। इनमें से कुछ की नई तैनाती है। सौ एएनएम ऐसी हैं जो एक ही स्थान पर दस वर्षों से तैनात हैं। अक्सर इनकी कार्यशैली की शिकायत होती है। इसका असर राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भी नजर आता है।
इसके मद्देनजर सीएमओ स्तर से एएनएम के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन का निर्णय लिया गया। सीएमओ ने एक ही स्थान पर अधिक समय से तैनात एएनएम को दूसरे स्थान पर तैनात करने आदेश दिया है। यहीं नहीं इस पर अमल भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों से इनकी सूची मांगी गई है। सूची उपलब्ध होते ही कार्य क्षेत्र में परिवर्तन शुरू हो जाएगा।
एक ही स्थान पर दस साल से तैनात एएनएम को स्थानांतरण की नीति के तहत हटाया जाएगा। केंद्र के प्रभारियों से इनकी सूची मांगी गई है। ताकि कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया जा सके।
डॉक्टर बद्री विशाल, सीएमओ