{"_id":"66-63074","slug":"Sant-kabir-nagar-63074-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर जगह महिलाओं की सुरक्षा रामभरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर जगह महिलाओं की सुरक्षा रामभरोसे
Sant kabir nagar
Updated Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कुआनो नदी में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका
धनघटा/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर स्थित कुआनो नदी में सोमवार को एक महिला का शव मिला। शव देखने को भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव की स्थिति देखकर महिला की हत्या कर नदी में फेंकने की आशंका जाहिर की। शव को कब्जे में ले लिया गया है।
मुखलिसपुर पुल से 25 मीटर पूरब कुआनो नदी में सोमवार को तैरती हुई एक महिला की लाश को एक ग्रामीण ने देखा। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। सूचना महुली पुलिस को दी गई। पुलिस ने नाविक के जरिए शव को नदी से बाहर निकलवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतका दाहिने कान में पीली धातु का झाला, कत्थे और सफेद चेकदार साड़ी पहने हुई थी। चेहरा काला पड़ गया था और शव फूल गया था। मृतका की जीभ बाहर निकली हुई थी। एसओ अजीत सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल जाएगा और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव की शिनाख्त कराए जाने की कोशिश की जा रही है।
केस-2
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
लोहरौली/बेलहर। दुधारा थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव में रविवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियोें में जल जाने से एक विवाहिता की मौत हो गई। सोमवार को पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बस्ती पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
कैथवलिया गांव निवासी 29 वर्षीया अनीता पत्नी अवधेश कुमार साहनी रविवार देर शाम संदिग्ध परिस्थतियों में झुलस गई। घटना की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण जुटे और अस्पताल ले जाने की फिराक में थे कि विवाहिता की मौत हो गई। पड़ोसियों ने बताया कि मृतका के घर पर बूढ़ी सास और उसके दो मासूम बच्चे थे। पति दिल्ली में काम करता है। दिल्ली से कुछ दिन पहले ही विवाहिता गांव पर आई थी। दिल्ली में ही मृतका के पिता भी रहते हैं। मृतका के पड़ोसी रामलगन ने थाने पर सूचना दी कि अनीता पत्नी अवधेश रविवार की शाम को चूल्हे पर भोजन बना रही थी। उसी दौरान साड़ी में आग लग गई और बुरी तरह से झुलस जाने से उसकी मौत हो गई। एसओ अनूप कुमार शुक्ला का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।