{"_id":"66-63072","slug":"Sant-kabir-nagar-63072-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने के लिए पैसा न देने पर सिर फोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने के लिए पैसा न देने पर सिर फोड़ा
Sant kabir nagar
Updated Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हैंसर। शराब पीने के लिए पैसा न देने पर रविवार की देर शाम कुछ युवकों ने एक ट्रैक्टर चालक को डंडे से मारकर सिर फोड़ दिया। इस मामले में सोमवार को धनघटा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
मटिहना गांव निवासी श्यामनंद बगल गांव जिगिना निवासी लालचंद्र का ट्रैक्टर चलाता है। श्यामनंद का आरोप है कि वह रविवार की शाम को वह ट्रैक्टर लेकर मालिक के घर जा रहा था। रास्ते में जिगिना गांव के फेंकू और हरिप्रसाद उसे घेर लिए और शराब पीने के लिए 20 रुपये की मांग की। आरोप है कि रुपया देने से जब उसने मना कर दिया तो उन लोगों ने डंडे से मारकर उसका सिर फोड़ दिया। घटना के बाद लोग फरार हो गए। ट्रैक्टर मालिक उसे सीएचसी मलौली ले गए। पुलिस ने फेकू और हरिप्रसाद के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। एसओ शमशेर बहादुर सिंह का कहना है मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि ऐसी हरकत करने की बात जांच में पुष्टि हुई तो संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई होगी।