{"_id":"66-53434","slug":"Sant-kabir-nagar-53434-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों की दशा सुधारने का करें प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों की दशा सुधारने का करें प्रयास
Sant kabir nagar
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयोें के विद्यालय प्रबंध समिति के संदर्भ दाताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को डायट कार्यालय में हुआ। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीएसए राम सिंह ने कहा कि निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 का शिक्षक पालन करें। अपने अधिकारों के प्रति सजग रहते हुए नौनिहालोें की दशा सुधारने का कार्य करें। उन्होेंने कहा कि समिति के सदस्य विद्यालयों पर भी जाया करें। विद्यालय की विकास योजना, भवन निर्माण, अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओें की जानकारी लें। वरिष्ठ प्रवक्ता केसी भारती ने कहा कि शैक्षिक गुणवत्ता के साथ-साथ अन्य विकास संबंधी जानकारी अपने विद्यालय के शिक्षकों को दें, जिससे समाज, अभिभावक और विद्यालय के प्रति अपनत्व का बोध हो और बाल अधिकारों के प्रति सजग हो सके। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से जिला समन्वयक एमएफ वेग, प्रति प्रवक्ता चंद्रमौलि त्रिपाठी, विवेकानंद शुक्ल सहित अन्य मौजूद रहे।