फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पीने के पानी और शौचालय को नहीं तरसेंगे छात्र

पीने के पानी और शौचालय को नहीं तरसेंगे छात्र

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों में हैंडपंप और शौचालयों की खराब दशा को देखते हुए शासन ने बीएसए से प्रत्येक स्कूल की रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में शासन ने पूछा है कि कितने स्कूलों में हैंडपंप नहीं है और कितने में शौचालय नहीं हैं। इसकी पूरी सूची बनाकर 30 नवंबर तक भेजने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलोें में हैंडपंप का न होना और शौचालय की खराब स्थिति पर सुप्रीम कोर्ट से मिली फटकार के बाद शासन ने प्रदेश के समस्त बीएसए से स्कूलों की स्थिति का आकलन करने को कहा है। जनपद में इस समय 1,077 प्राथमिक और 444 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। 89 विद्यालयों में हैंडपंप नहीं है और 50 विद्यालयों में हैंडपंप दूषित पानी दे रहे हैं। यही हाल शौचालय का भी है। एक दर्जन विद्यालयों में शौचालय नहीं है। जहां है भी तो वह खस्ताहाल है।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक अतुल कुमार ने बीएसए को भेजे पत्र में कहा है कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का आकलन कर लें। इसके साथ ही उन्होंने एक प्रारूप भी भेजा है। जिसमें स्कूल का नाम, पता, छात्र और अध्यापक संख्या, देरी का कारण, हैंडपंप न लगने का कारण आदि भरना है। उन्होंने बीएसए से 30 नवंबर तक पूरी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से हैंडपंप विहीन और शौचालय विहीन स्कूलों की सूची मांगी गई है। सूची प्राप्त होते ही उसे परियोजना कार्यालय को भेज दिया जाएगा।
बीएसए, राम सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed