फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   छह मेडल के साथ एचआर इंटर कॉलेज अव्वल

छह मेडल के साथ एचआर इंटर कॉलेज अव्वल

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दो दिवसीय 15वीं क्षेत्रीय युवक क्रीड़ा प्रतियोगिता शुक्रवार को हीरालाल राम निवास इंटर कालेज खलीलाबाद में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में एचआर इंटर कॉलेज ने छह मेडल जीत कर प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि विद्यालय के उपप्रबंधक अमरनाथ रूंगटा रहे।
विज्ञापन

उप प्रबंधक अमरनाथ रूंगटा ने कहा कि प्रतियोगिता एक मंच होता है, जहां पर ग्रामीण क्षेत्र से आए प्रतिभागियों को अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलता है। प्रधानाचार्य मैथिली शरण श्रीवास्तव ने कहा कि शारीरिक विकास के साथ बौद्धिक क्षमताओं के विकास पर जोर दिया जाना चाहिए। वर्तमान समय मेें खेल का विशेष महत्व है। छोटे-छोटे कस्बों से निकल पर प्रतिभागियों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सर्व प्रथम एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट कर सलामी दी। विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 800 मीटर दौड़ की सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में एचआर इंटर कॉलेज के वीरेंद्र कुमार यादव प्रथम, एचआर इंटर कॉलेज के दिग्विजय सिंह द्वितीय और सरदार पटेल इंटर कॉलेज भदाह के रमेश यादव तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर जूनियर वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज टुंगपार के नित्यानंद प्रथम, एचआर इंटर कॉलेज के त्रिपुरारी तिवारी द्वितीय और सरदार पटेल इंटर कॉलेज भदाह के विशाल कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में एचआर इंटर कॉलेज के शैलेंद्र कुमार यादव प्रथम, संतकबीर आचार्य इंटर कॉलेज मगहर के अनूप पांडेय द्वितीय और एचआर इंटर कॉलेज के विक्रम यादव तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह 200 मीटर जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता मेें संतकबीर आचार्य इंटर कॉलेज मगहर के गलेश्वर प्रथम, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के रविंद्र कुमार द्वितीय और एचआर इंटर कालेज के राजन कुमार तृतीय रहे। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरिबख्श सिंह, चयन समिति के अध्यक्ष राम कुमार सिंह, सुरेश रूंगटा, व्यायाम शिक्षक जोखू प्रसाद, राधेश्याम मिश्र, सुभाष भट्ठ, मेजर रामयश, प्रमोद मिश्र, एके सिंह, पुनीत ओझा, अरुणेश चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद के छात्र सौरथ दूबे और महिमा विश्वकर्मा ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। दोनों के नृत्य पर लोगोें ने खूब तालियां बजाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
इन टीमों ने किया प्रतिभाग
एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद
रामशंकर सचितानंद पाल इंटर कॉलेज सिकरी
लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज टुंगपार
संतकबीर आचार्य इंटर कॉलेज मगहर
सरदार पटेल इंटर कॉलेज भदहा
मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed