{"_id":"66-52900","slug":"Sant-kabir-nagar-52900-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम हुआ सड़क लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम हुआ सड़क लोग हुए परेशान
Sant kabir nagar
Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। दीपावली के त्योहार पर दुकानदारों के साथ ग्राहकों की जमघट के कारण नगर पंचायत के कुछ सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। इससे राहगीर दिक्कत उठाने को मजबूर हुए।
नगर पंचायत के हीरा पंसारी की दुकान से डीएवी इंटर कालेज की तरफ जाने वाली सड़क पर एक दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ के चलते पूर्व की भांति इस दीपावली पर भी सुबह होते ही मिठाई की दुकानें सजने लगीं। इसके साथ अग्रवाल बुक डिपो से लेकर पोस्ट आफिस तक की सड़क पर पटाखों की दुकानें सड़क पर ही लगा दी गई। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करने को मजबूर होना पड़ा। काफी समस्या टड़वरिया चौराहे पर मिठाई के दुकानदारों के चलते उत्पन्न हुई। इसमें चौराहे की पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस वालों को जाम की समस्या के समाधान के लिए सड़क पर उतरना पड़ा। इस चौराहे पर मिठाई के दुकानदारों ने सड़क पर ही दुकानें सजाकर मिठाई के ग्राहकों को अपनी-अपनी दुकानों पर आकर्षित करने का प्रयास करने का काम किया।