फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   जनसंघ, भाजपा का काम एक

जनसंघ, भाजपा का काम एक

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत खजनी विधानसभा के बेलघाट मेें कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन ब्लाक अध्यक्ष रामनेवास गुप्त की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता केसी पांडेय ने कहा कि जनसंघ और भाजपा दोनोें के क्रिया कलाप एक से है। नाम तो परिवर्तन हो गया, लेकिन क्रिया कलाप में अंतर नहीं आया। भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी पर प्रहार करते हुए कहा कि गडकरी ने विश्व के महान संत स्वामी विवेकानंद की तुलना दाउद से कर दी। भाजपा नेता महान कानूनविद् रामजेठ मलानी ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम पर टिप्पणी की। भाजपा में इस तरह के बड़बोलेपन को कोई रोकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरा देश चाहता है कि केंद्रीय और प्रांतीय सत्ता नेहरू गांधी परिवार के पास रहे। आज देश में कांग्रेस की राष्ट्र की एकता, अखंडता और धर्म निरपेक्षता की रक्षा कर सकती है। आने वाला 2014 का लोकसभा चुनाव में फिर से कांग्रेस सत्ता पर काबिज होगी। सम्मेलन में गायक मुजीबुल्लाह, रियाज अहमद, रामदास कठघोड़वा ने अपनी गायकी से खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का संचालन रफीक अहमद ने किया। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक शोभा प्रसाद ने पांच सूत्रीय मांगों का प्रस्ताव पेश किया, जिसका सभी कार्यकर्ताओं ने ध्वनि मत से पारित कर दिया। इस अवसर पर रामलगन दूबे, रामशब्द ओझा, गोरख प्रसाद, हरिप्रताप, सत्यनारायण पांडेय, रामसमुझ तिवारी, मांधारी प्रसाद, अरविंद सिंह, राजेश तिवारी, तपई यादव, शिव शर्मा, सिराजी देवी, चंद्र प्रकाश पांडेय, विकास गुप्त, आदित्य पाठक, सुरेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed