{"_id":"66-52724","slug":"Sant-kabir-nagar-52724-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई की तीन दुकानों पर छापा, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई की तीन दुकानों पर छापा, हड़कंप
Sant kabir nagar
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम के निर्देश पर शनिवार को एसडीएम सुरेंद्रनाथ मिश्र के नेतृत्व में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने खलीलाबाद शहर में स्थित तीन दुकानों पर छापामारी किया। टीम ने खोवा, रंगीन बरफी और सोनपापड़ी के नमूने जांच के लिए लिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से मिठाई व्यवसायियों में हड़कंप मच गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय सहाय ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर अभियान चला कर खोवा व मिठाइयों तथा खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। उसी के क्रम में शनिवार को एसडीएम सुरेंद्रनाथ मिश्र की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्रनाथ वर्मा के साथ खलीलाबाद शहर में स्थित राजश्री मिष्ठान भंडार पर छापामारी की गई। यहां से खोवा और रंगीन बरफी का नमूना लिया गया। इसके अलावा गीतांजलि मिष्ठान्न भंडार और राजू हलवाई की दुकान पर जांच की गई। गीतांजलि के यहां से सोनपापड़ी का नमूना लिया गया। जबकि राजू हलवाई के वहां फ्रिज में रखे करीब 10 किलोग्राम खराब हो चुकी छेना की मिठाई को नष्ट कराया गया। उन्हाेंने बताया कि शुक्रवार को पायलपार के पास दो वाहनों में ले जाए जा रहे वनस्पति तेल, सरसों के तेल और रिफाइन आयल का नमूना जांच के लिए लिया गया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद लिए गए नमूनों की गुणवत्ता का पता चलेगा और उसी के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।