{"_id":"6277fc05e80409659066a7ef","slug":"984-patient-found-medicine-khalilabad-news-gkp436160142","type":"story","status":"publish","title_hn":"984 मरीजों की नि:शुल्क जांच कर दवाएं दी गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
984 मरीजों की नि:शुल्क जांच कर दवाएं दी गईं
विज्ञापन

- जिले की 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर आयोजित किया गया स्वास्थ्य मेला
- कोविड हेल्प डेस्क में आए 806 मरीजों में 191 की आरटीपीसीआर जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रविवार को जिले के 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 984 मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई और उन्हें दवाइयां भी दी गईं। कोविड हेल्प डेस्क में कुल 806 लोग आए, जिनमें से 191 की आरटीपीसीआर जांच की गई।
सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में गोल्डन कार्ड बनवाने, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की व्यवस्था रही। इसके साथ ही संस्थागत प्रसव संबंधी जागरुकता, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवाएं, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम के साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कुष्ठ आदि बीमारियों की जानकारी, जांच एवं उपचार की नि:शुल्क सेवाएं दी गईं। पीएचसी पर जो जांचें नहीं हो पाईं उन मरीजों को जांच के लिए सीएचसी अथवा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कुल 984 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाए दी गई हैं।