{"_id":"5cd87054bdec220770316c07","slug":"91557688404-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले से कुछ बेहतर, 55.72% मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले से कुछ बेहतर, 55.72% मतदान
Mon, 13 May 2019 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabir Nagar
Santkabir Nagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद में सुबह से लोग बूथों पर पहुंचने लगे थे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में संतकबीरनगर सीट के लिए रविवार को मतदान हुआ। वोटिंग के दौरान लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। नतीजतन पिछले चुनाव की तुलना में इस बाद तीन प्रतिशत मतदान बढ़ गया। मतदान सुबह सात बजे से पहले सभी बूथों पर लोग कतार में खड़े नजर आए और शाम छह बजे के बाद भी वोटिंग चलती रही। दोपहर में जब तापमान 42 डिग्री तक पहुंचा था तो उस वक्त रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई, लेकिन अंत में पिछले चुनाव (52.74) के प्रदर्शन को सुधारते हुए शाम छह बजे 55.72 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुछ जगहों पर कहासुनी को छोड़कर चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा।
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। तीन जिलों में फैले संतकबीरनगर संसदीय क्षेत्र में रविवार को सुबह सात बजे से सभी 1539 मतदान केंद्रों के 2255 बूथों पर मतदान शुरू हुआ। दो स्थानों पर बहिष्कार और 20 स्थानों पर ईवीएम में खराबी के चलते मतदान प्रभावित हुआ।
मतदान के लिए सुबह छह बजे से ही सभी बूथों पर मतदान कर्मियों ने ईवीएम व वीवीपैट की सेटिंग कर मॉक पोल शुरू करा दिया। दोपहर करीब 12 बजे मगहर के कन्या जूनियर हाईस्कूल स्थित बूथ पर कुछ लोगों ने मतदान में पक्षपात का आरोप लगाया तो भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद पहुंचे और मतदान कर्मियों तथा पोलिंग एजेंटों से इसकी जानकारी ली। इसको लेकर कुछ देर तक वहां स्थिति असहज रही। खलीलाबाद क्षेत्र के रौरापार बूथ पर सपा नेता ने कोतवाल पर वोटरों को धमकाने का आरोप लगाया जिसे लेकर सपा नेता व कोतवाल में कहासुनी हुई। तेज धूप के बावजूद वोटरों ने पूरे उत्साह के साथ बूथों पर पहुंचकर अपनी पसंद के उम्मीदवार के नाम का बटन दबाया। डीएम रवीश गुप्ता व एसपी आकाश तोमर ने कई बूथों का निरीक्षण किया। सामान्य प्रेक्षक त्रिनंजन चक्रवर्ती ने कांग्रेस उम्मीदवार भालचंद यादव के गांव भगता समेत एक दर्जन बूथों का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम प्रभारी एनके सिंह ने बताया कि शाम छह बजे तक करीब 55.37 फीसदी वोट पड़ चुके थे। शाम छह बजे मतदान बंद होने के बाद मतदान कार्मिकों ने ईवीएम व वीवीपैट सील कराकर एचआरपीजी कालेज के स्ट्रांग रूम में जमा की गई।