फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   डाक सेवकों की हड़ताल--

डाक सेवकों की हड़ताल--

Fri, 21 Dec 2018 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
डाक सेवकों की हड़ताल--
ग्रामीण डाकसेवकों ने हरिहरपुर में दिया धरना
विज्ञापन

छह सूत्री मांगों को लेकर कर रहे हैं आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। प्रमोशन, बीमा, अवकाश व सातवें वेतन आयोग के सभी सुझावों को लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे ग्रामीण डाक सेवकों ने शुक्रवार को हरिहरपुर उप डाकघर के सामने धरना दिया। डाक सेवकों ने केंद्र सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया।
आंदोलन कर रहे डाकसेकों की मांग है कि कमलेशचंद्रा के सुझाव नए वेतनमान को एक जनवरी 2016 से लागू किया जाए तथा सभी ग्रामीण डाकसेवकों को सिविल सर्वेंट माना जाए। इसके अलावा ग्रुप इंश्योरेंस पांच लाख किया जाए। ग्रामीण डाकसेवकों को भी 12 वर्ष, 24 वर्ष व 36 वर्ष के कार्यकाल पर प्रमोशन दिया जाए। इसके अलावा प्रतिवर्ष 30 दिन का अर्जित अवकाश एवं बिना उपयोग किए अवकाश की अधिकतम सीमा 180 दिन की जाए। डाकसेवकों की यह भी मांग है कि सातवें वेतन आयोग के सभी सुझावों को माना जाए।
विज्ञापन

डाकसेवकों ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफ एवं अड़ियल रुख अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आंदोलन मांग पूरी होने पर ही खत्म किया जाएगा।
इस दौरान राधेश्याम, सदानंद, राजकुमार, रामकुमार, गोरखनाथ, रामदरश, उदयराज गुप्ता, विद्यावती, माया देवी, शिवशंकर वर्मा, बच्चूराम चौधरी, कपिलदेव, मुमताज अली आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed