{"_id":"5a0495f94f1c1bd1538bbf53","slug":"91510249977-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी प्रशिक्षुओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीसी प्रशिक्षुओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बीटीसी 2014 बैच के प्रशिक्षु अभ्यर्थियों ने परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम के नाम संबोधित अपनी दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को दिया।
बीटीसी प्रशिक्षु अभिषेक त्रिपाठी, अमित यादव, अमित पांडेय, महेंद्र कुमार आदि का कहना है कि बीटीसी 2014 बैच के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 25 और 27 सिंतबर को हुई थी। जिसका परिणाम अभी तक घोषित नहीं किया गया है। वर्तमान में बेसिक शिक्षकों की 68500 पदों पर भर्ती दिसंबर में प्रस्तावित है। यदि परीक्षा परिणाम समय से घोषित नहीं हुुुुआ तो बीटीसी 2014 के 44700 प्रशिक्षु इस भर्ती में प्रतिभाग नहीं कर पाएंगे। कहा कि चतुर्थ सेमेस्टर की साढ़े तीन लाख कापियों के मूल्याकंन परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में मात्र 40 से 50 परीक्षकों द्वारा एक हाल में किया जा रहा है। परीक्षकों की कमी का हवाला देकर परीक्षा नियामक प्राधिकारी परिणाम घोषित करने में अस्मर्थता व्यक्त कर रही है। लिहाजा प्रदेश के 2014 बैच के बीटीसी प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम 25 नवंबर तक घोषित किया जाए जिससे कि वे शिक्षक भर्ती में शामिल हो सके। इस दौरान नवीन चंद्र चौधरी, परवेज अंसारी, कुलदीप, अनिरूद्घ पांडेय, यादवेंद्र प्रताप समेत अन्य अभ्यर्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन