{"_id":"59aaabbf4f1c1bea278b4dcd","slug":"91504357311-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली क्षेत्र की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली क्षेत्र की घटना
Updated Sat, 02 Sep 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। शिक्षिका पत्नी और पति के बीच उपजे विवाद की सूचना पर शनिवार को पहुंची डायल 100 नम्बर की पुलिस टीम खुद झगड़े में उलझ गई। मामला हाथापाई और गाली गलौज तक पहुंच गया। पुलिस शिक्षिका के पति को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई। इस मामले में पुलिस शिक्षिका के पति और एक महिला के खिलाफ सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने, वर्दी फाड़ने, सीटी तोड़ने व सेवन सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
बस्ती जनपद के लालगंज क्षेत्र के बानपुर की रहने वाली बिंदु देवी पत्नी अनरजीत खलीलाबाद क्षेत्र के उरदहवा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पर सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात है। शनिवार की सुबह शिक्षिका ने डायल 100 पर सूचना दिया कि उसके पति और एक महिला उसे मारपीट और गाली गलौज दे रहे हैं। उसी सूचना के आधार पर डायल 100 टीम में तैनात हेड कांस्टेबल कमेक्षा सिंह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उसी बीच कहासुनी के बाद पुलिस भी विवाद में उलझ गई। हेड कांस्टेबल कमेक्षा सिंह का आरोप था कि शिक्षिका बिंदू देवी पत्नी अनरजीत ने अपने मोबाइल नंबर से डायल 100 नंबर पर सूचना दिया कि उसके पति अनरजीत और रूपावती बेलदार पत्नी रामभजन निवासी मोहल्ला बगहिया कोतवाली उन्हें मारपीट रहे हैं। उसी सूचना वह अपने टीम के कांस्टेबल मुन्ना प्रसाद, अखिलेश राय के साथ मौके पर पहुंचे, जहां पता चला कि सूचनाकर्ता बिंदू देवी को उसके पति अनरजीत और रूपावती बेलदार मारपीट और गला गलौज दिए थे। टीम के लोग पति अनरजीत को कोतवाली ले जाने का प्रयास किए तो अनरजीत और रूपावती बेलदार पुलिस कर्मियों से उलझ गई। उन्हें और सहयोगी पुलिस कर्मियों को गाली गलौज दिया और वर्दी फाड़ दिया। सीटी भी तोड़ देने का आरोप मढ़ा। बाद में पुलिस अनरजीत को पकड़ कर कोतवाली लाई। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि शिक्षिका बिंदू देवी और उसके पति अनरजीत में मनमुटाव चल रहा है। उसी वजह को लेकर विवाद की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। इस घटना में सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने,गाली गलौज देने, वर्दी फाड़ देने ,सीटी तोड़ने के आरोप में अनरजीत और रूपावती बेलदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अनरजीत पुलिस की हिरासत में है और पूछताछ हो रही है।