{"_id":"670ebbe60555ecb4390b09f4","slug":"91-cases-related-to-agriculture-department-pending-on-igrs-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-122292-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कृषि विभाग से जुड़े 91 मामले आईजीआरएस पर लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कृषि विभाग से जुड़े 91 मामले आईजीआरएस पर लंबित
Wed, 16 Oct 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
- सीडीओं की अध्यक्षता में कृषि, उद्यान, मत्स्य एवं दुग्ध विकास विभाग की हुई समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को लाभार्थीपरक योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति, गुणवत्ता एवं कार्ययोजना से संबंधित बैठक सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। सीडीओ ने एक-एक कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। कृषि विभाग के कार्ययोजनाओं की समीक्षा के दौरान कुल 91 मामले आईजीआरएस पर लंबित हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड अंतर्गत कृषि रक्षा रसायन डीबीटी, बीज डीबीटी, सम्मान निधि, फसल बीमा, पीएम कुसुम योजना की प्रगति शत-प्रतिशत है। जनपद को ए श्रेणी मिली है।
उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में बीज वितरण लक्ष्य के सापेक्ष तोरिया एवं सरसों के बीज प्राप्त हुए हैं, शीघ्र ही अन्य फसलों के बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाएगी। उर्वरक अंतर्गत यूरिया, डीएपी, एसएसपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जनपद में नवंबर माह से रबी फसलों की बुवाई की जाएगी, जिसके लिए तैयारी कर ली गई है।
बताया कि सहकारिता एवं कृषि विभाग के विक्रय केंद्रों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है, जो उर्वरक की उपलब्धता एवं बिक्री की निगरानी करेंगे। जनपद में पर्याप्त मात्रा में कीटनाशक रसायन उपलब्ध हैं। सीडीओ ने आकांक्षात्मक ब्लॉक पौली में एक कृषक उत्पादक संगठन और खोले जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी आकांक्षात्मक ब्लॉक में पीएम किसान की प्रगति शत-प्रतिशत किए जाने के निर्देश दिए। उद्यान विभाग से संबंधित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
समीक्षा के दौरान जिला उद्यान अधिकारी समुद्र गुप्त मल्ल ने बताया गया कि मनरेगा योजना अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र परिसर बगही में निर्माणाधीन हाईटेक नर्सरी के निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा विद्युत कनेक्शन का कार्य नहीं हो सका है। बैठक में डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी डॉ सर्वेश यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी सीपी सिंह, मत्स्य अधिकारी शशि प्रकाश, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक वीके गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।