फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सात मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित

सात मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित

Thu, 09 Nov 2017 11:35 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
सात मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित
Drugs

विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में अलग- अलग जगह संचालित सात मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ क्रय विक्रय पर रोक लगा दी गई है। ड्रग्स इंस्पेक्टर सीमा ने बताया कि धनघटा क्षेत्र के अशरफपुर में संचालित मेसर्स जनता मेडिकल स्टोर के प्रोपराइट यमुना प्रसाद है। इस मेडिकल स्टोर पर कार्यरत फार्मासिस्ट संतोष कुमार यादव ने त्याग पत्र देकर कार्यमुक्त होने की सूचना दी थी। इसी क्रम में फर्म के प्रोपराईट कर ओर से भी आवेदन देकर फार्मास्टि को कार्यमुक्त करने का निवेदन किया गया। बिना फार्मासिस्ट के औषधियों का क्रय विक्रय करने की वजह से मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। आगे बताया कि इसी तरह बिना फार्मास्टि के औषिधियों क्रय- विक्रय करने पर औषधि प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 तथा तत्तसंबंधी नियमावली का उल्लघंन मानते हुए मेसर्स मनोज मेडिकल स्टोर हैंसर, मेसर्स खान मेडिकल स्टोर राजेडीहा बखिरा, मेसर्स जनता मेडिकल स्टोर चुरेब, खलीलाबाद, मेसर्स आयुष मेडिकल स्टोर ठाकुरद्वारा मेेहदावल, मेसर्स चौधरी मेडिकल स्टोर हैंसर बाजार धनघटा और मेसर्स अर्थ फार्मेसी घोरखल मुखलिसपुर रोड खलीलाबाद का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। बताया कि विक्रय-विक्रय पर भी रोक लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed