फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   शिक्षा के साथ खेल का भी होना जरूरी : बीईओ

शिक्षा के साथ खेल का भी होना जरूरी : बीईओ

Wed, 08 Nov 2017 11:40 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा के साथ खेल का भी होना जरूरी : बीईओ
खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुरस्कारों के साथ बच्चे।  - फोटो : amar ujala
बाघनगर (संतकबीरनगर)। सेमरियावां ब्लॉक मुख्यालय क्षेत्र के न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्लॉक के 12 न्याय पंचायत अतंर्गत परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल की छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब वाहवाही बटोरी। प्रतियोगिता में 50 से 100 सौ मीटर लंबी दौड़, खो-खो, कबड्डी, लोक नृत्य प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के बालक व बालिका वर्ग के लिए किया गया। उसराशहीद न्याय पंचायत के महुआरी स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में खंड शिक्षाधिकारी बीपी मिश्र ने कहा कि खेल स्वास्थ्य, मानसिक व शारीरिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। खेल से आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। ग्राम प्रधान मोहम्मद शफीक उर्फ बब्लू ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है। खेल से बच्चों में आत्म विश्वास बढ़ता है। बच्चों में असीम क्षमता होती है। शिक्षकों के सही मार्गदर्शन से प्रतिभा निखर जाती है। प्रतियोगिता में कबड्डी में उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक बालिका वर्ग में महुआरी व प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में भी महुआरी की टीम विजेता रही। इसके पूर्व उच्च प्राथमिक स्कूल मुहआरी के बच्चों के सकाउट के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन किया। इसके अलावा कानपार, पैली, बाघनगर, बजहरा तिलजा आदि में भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानध्यापक मनोज कुमार अनिल, ग्राम प्रधान मो शफीक, जफीर अली करखी, आनंद प्रकाश, शिव पूजन, सुनीता देवी, ममत रंजना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed