{"_id":"59ee34e44f1c1bc8678b7459","slug":"81508783332-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का सूरज होगा अस्त : राज बब्बर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का सूरज होगा अस्त : राज बब्बर
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
राज बब्बर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय के नेतृत्व में सोमवार को गोरखपुर जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का डीघा बाईपास पर जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत राजबब्बर ने कहा कि भाजपा के पतन की शुरूआत हो चुकी है, जिसका अंदाजा पंजाब के गुरदासपुर में हुए उप चुनाव से लगाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आने वाला चुनाव कांग्रेस का है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गुजरात मेें कांग्रेस, सरकार में आने वाली है, जिससे भाजपा के लोग हताश हो चुके है। पीएम के झूठे वादों को जनता जान चुकी है। जनता को झूठे सपना दिखाना मोदी छोड़ दें। जनता आने वाले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में इंदिरा गांधी जन्म शताब्दी वर्ष समारोह मनाया जा रहा है। जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरा जाएगा। स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक राणा कृष्ण किंकर सिंह, अर्जुन यादव, भोला चौधरी, सिद्घार्थ पांडेय, जाहिद अली, विनोद पांडेय, रिंकू पांडेय, बृजेश, ओंकार, राजीव, मुमताज समेत अन्य मौजूद रहे।