फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   8 companies of paramilitary force and PSC will take charge of the elections

Sant Kabir Nagar News: अर्द्धसैनिक बल व पीएससी की 8 कंपनियां संभालेंगी चुनाव की कमान

Wed, 20 Mar 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 20 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
8 companies of paramilitary force and PSC will take charge of the elections
-शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए बनी रणनीति, 6400 पुलिस व होमगार्ड की भी होगी तैनाती
विज्ञापन

- 39 स्थानों पर बाहरी फोर्स के ठहरने की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने रणनीति बना ली है। पांच कंपनी अर्द्धसैनिक बल, तीन कंपनी पीएससी व गैर जनपदों से 6400 पुलिस कर्मी व होमगार्ड जिले में चुनाव की कमान संभालेंगे। अलग-अलग 39 स्थानों पर ठहरने की व्यवस्था की गई है।

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद जनपदस्तर पर अधिकारी सभी तैयारियों की समीक्षा कर अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। जिले में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए स्थानीय पुलिस फोर्स के अलावा गैर जनपद से भी पुलिस कर्मी जिले में आएंगे। चुनाव से जुड़े जिम्मेदारों की माने तो पांच कंपनी अर्द्धसैनिक बल, तीन कंपनी पीएससी, 3200 पुलिसकर्मी व 3200 होमगार्ड के जवान गैर जनपद से जिले में लोकसभा चुनाव कराने के लिए पहुंचेंगे। इनके ठहरने की भी व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन

जिला व पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने चुनाव की घोषणा से पहले की फोर्स के ठहरने वाले स्थान का निरीक्षण कर लिया था। वहां पर शौचालय, सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर मिली कमियों को दूर कराने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया था। अर्द्धसैनिक बल के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए 15 स्थान, सिविल पुलिस व पीएसी के अधिकारियों व कर्मचारियों के ठहरने के लिए 20 भवनों को चिह्नित किया गया है। इसके अलावा होमगार्ड के कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए चार भवन चिह्नित किए गए हैं। जहां पर सभी को ठहराया जाएगा। मतदान के दिन सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने ड्यूटी वाले स्थानों पर पहुंचकर शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्याप्त संख्या में केंद्रीय व पुलिस बल की व्यवस्था लोकसभा चुनाव के लिए हुआ है। जो स्थानीय पुलिस टीम के साथ मिलकर शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए निष्पक्ष लोकसभा चुनाव जिले में पूर्ण कराएंगे। किसी को भी अराजकता फैलाने की छूट नहीं दी जाएगी। चुनाव व मतदान के बीच में अराजकता फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- शशिशेखर सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed