{"_id":"574f357b4f1c1b6a791090e8","slug":"8-aanganbadikendra-found-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मिले आठ आंगनबाड़ी केंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मिले आठ आंगनबाड़ी केंद्र
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
आंगबनबाड़ी केंद्र बंद मिललि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सांथा ब्लाक की प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी मधु चतुर्वेदी ने बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान सौरहा तृतीय तथा फेउसा मानक के अनुरूप संचालित मिले, जबकि आठ केंद्र बंद पाए गए। बंद केंद्रों की कार्यकत्रियां पुष्पा देवी, मिथलेश, राजकला, नीतू, राधिका और चंद्रावती का एक दिन का मानदेय काटते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
उल्लेखनीय है कि करीब 75 प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन प्राथमिक विद्यालयों में हो रहा है। वर्तमान में अधिकांश प्राथमिक विद्यालय में अवकाश होने के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन भी प्रभावित है। मधु चतुर्वेदी ने कहा कि यदि प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष की चाभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री को प्राप्त हो जाए तो केंद्रों के नियमित संचालन में व्यवधान नहीं आएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में पूर्व में भी प्राथमिक विद्यालयों के अवकाश की स्थिति में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में असुविधा के लिए अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। ग्राम सभा सौरहा तथा पसाई के प्राथमिक विद्यालय पर ताला होने तथा चाभी कार्यकत्रियों के पास न होने के कारण निरीक्षण में ये बंद मिले।
विज्ञापन