फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो

Sun, 05 May 2019 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो
रवि किशन ने रोड शो कर जनता से मांगे वोट
विज्ञापन

पूर्वांचल की सभी सीटें जीतेगी भाजपा
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। भोजपुरी स्टार व गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने रविवार की शाम को खलीलाबाद शहर में रोड शो करके संतकबीरनगर संसदीय क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद के लिए वोट मांगे। एक ही गाड़ी में सवार रविकिशन व प्रवीण का यह रोड शो डीघा बाईपास से शुरू हुआ।
शाम करीब सात बजे डीघा बाईपास पहुंचे रवि किशन ने कहा कि पूर्वांचल की हर सीट पर कमल खिलाकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को मजबूती देनी है। पूर्वांचल ने पिछली बार भी सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी और इस बार भी सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवार बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे। लोगों का अभिवादन करते हुए रवि किशन का काफिला आगे बढ़ा। शहर के समय माता मंदिर पर काफिला पहुंचा तो दोनों नेता गाड़ी से उतरे पर मंदिर में जाकर मत्था टेका। यहां से आगे बढ़े तो मुखलिसपुर चौराहा, बैंक चौराहा होते हुए एचआरपीजी के रास्ते शहर से बाहर निकले। रोड शो उमिले गांव की तरफ निकल गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदीप कन्नौजिया, राकेश मिश्रा, सत्यप्रकाश टीटू, सुनीता अग्रहरि, उर्मिला त्रिपाठी, सतविंदर पाल जज्जी, सैंकी, गगनदीप सिंह, देवेंद्र मिश्रा, दिनेश चिरानिया, निरंजन लोहिया, मोहित पांडेय, अभिषेक जायसवाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed