{"_id":"5b858c5842c79252c6583379","slug":"71535478872-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी धान खरीद के लिए पंजीयन 15 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी धान खरीद के लिए पंजीयन 15 तक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
धान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बखिरा। इस वर्ष एक नवंबर से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू होगी। इसके लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। 15 सितंबर तक किसानों को अपना पंजीकरण कराना होगा। धान बिक्री के वक्त उन्हें पंजीकरण की रसीद के साथ बैंक पास बुक की छाया प्रति भी उपलब्ध करानी होगी। यह प्रक्रिया धान खरीद में मनमानी रोकने के लिए अपनाई गई है।
बघौली के विपणन अधिकारी अनिल आर्या ने बताया कि शासन ने वर्ष 2018-19 में धान की खरीद के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इसके लिए 15 सितंबर तक किसानों को पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा। बगैर पंजीयन के धान की खरीद नहीं की जाएगी।
इसका लाभ किसानों को ही मिलेगा। बिचौलियों से बचने के लिए किसान नजदीकी सहज जनसेवा केंद्र, साइबर कैफे अथवा खुद ही पंजीयन कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को खतौनी का खाता संख्या ऑनलाइन दर्ज कराते हुए कुल रकबा व बुआई के रकबे की जानकारी देनी होगी। धान बिक्री के समय किसानों को अपने साथ में पंजीयन प्रपत्र के साथ, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति लानी होगी। सरकारी धान की खरीद एक नवंबर से शुरू होगी।