फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   70 farmers expressed objection over getting less amount in land acquisition

Sant Kabir Nagar News: पिता बेचते हैं चाय, बेटा लाॅन टेनिस में झटक रहा सोना

Tue, 26 Dec 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 26 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
70 farmers expressed objection over getting less amount in land acquisition
 जिले के लाॅन टेनिस खिलाड़ी दुर्विजय, मेडल और पुरस्कार प्राप्त करते हुए
हरिहरपुर (संतकबीरनगर)। नाथनगर ब्लॉक के पड़रहा गांव निवासी लान टेनिस खिलाड़ी दुर्विजय ने सात साल पहले लखनऊ के लॉ माटेनियर कॉलेज से लॉन टेनिस खेलना शुरू किया था। स्टेट लेवल खेल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते पिछले साल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उनका चयन हुआ था। दुर्विजय ने बताया कि कोच गोपाल सिंह बिष्ट के निर्देशन में खेल की बारीकियों को सीखने का मौका मिला। पिछले साल सितंबर में हुई प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण और कांस्य पदक जीते थे।
विज्ञापन

26 से 28 मई तक जवाहर लाल नेहरू नेशनल स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित लॉन टेनिस की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी व चाय की दुकान चलाने वाले रूदल चौहान के बेटे दुर्विजय ने दो स्वर्ण जीतकर परचम फहराया था। पुरुष की सिंगल्स और डबल्स प्रतियोगिता में अव्वल रहे दुर्विजय की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी का इजहार किया था। दो साल पहले नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी दुर्विजय ने स्वर्ण जीता था।
विज्ञापन

संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन के जरिये नई दिल्ली में आयोजित लॉन टेनिस की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुर्विजय ने सिंगल्स और डबल्स में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था। इस बीच नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन की ओर से प्रतिभाग करने का मौका मिला था। इसमें सिंगल्स मुकाबले में नेपाल के खिलाड़ी को मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया था। दुर्विजय के पिता रूदल चौहान नगर पंचायत हरिहरपुर में चाय की दुकान चलाते हैं। माता सुशीला गृहिणी हैं। दुर्विजय की तीन बहनें और एक बड़े भाई हैं। उन्होंने सर्बिया के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को अपना आदर्श खिलाड़ी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपन टेनिस की राष्ट्रीय स्पर्धा में दुर्विजय ने जीता रनर का खिताब
उत्तराखंड के हिमालयन स्पोर्ट्स विलेज, जाफरपुर में हुई द्वितीय राष्ट्रीय ओपन टेनिस प्रतियोगिता में सोमवार को अंतिम दिन फाइनल मुकाबला खेला गया। ओपन वर्ग के एकल मुकाबले में जिले के खिलाड़ी दुर्विजय ने रनर का खिताब जीता। प्रतियोगिता में रनर के लिए एक लाख रुपये पुरस्कार की राशि घोषित की गई थी।



नाथनगर ब्लाॅक के पड़रहा गांव निवासी लान टेनिस खिलाड़ी दुर्विजय ने सोमवार को हुए फाइनल मुकाबले में प्रतिद्वंदी से हुई कड़ी टक्कर में प्रतियोगिता में विजेता बनने से चूक गए। दुर्विजय ने फोन पर बताया कि नवंबर माह में हिमाचल प्रदेश में हुई तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्पर्धा में उन्होंने तीन स्वर्ण पदक जीते थे। जिसमें सिगल्स, डबल्स और मिक्स डबल्स तीनों में प्रतिद्वंदी को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था। दुर्विजय की उपलब्धि पर क्षेत्र के नितिन सूर्यवंशी, राहुल चौहान, विरेंद्र सोनकर, विजय शंकर सिंह, गणेश ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed