फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   680 beneficiaries will be included in the list of defaulters

680 लाभार्थी बकाएदारों की सूची में होंगे शामिल

Wed, 24 Mar 2021 10:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
680 beneficiaries will be included in the list of defaulters
680 लाभार्थी बकाएदारों की सूची में होंगे शामिल
विज्ञापन

संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 680 लाभार्थी 5.40 करोड़ लेकर दबाए बैठे है। अब तक इन लाभार्थियों ने आवास का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया। डूडा कार्यालय की ओर से इन लाभार्थियों को नोटिस जारी की गई है। बकाएदार के रूप में इनके नामों की सूची तहसील प्रशासन को भेजकर वसूली की तैैयारी शुरू कर दी गई है।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में वित्तीय वर्ष 2015-16 से 31 मार्च 2021 तक 680 ऐसे लाभार्थी हैं, जिन्होंने आवास की रकम लेकर निर्माण नहीं कराया है। इसमें करीब 200 ऐसे लाभार्थी हैं, जो प्रथम किस्त 50 हजार रुपये की रकम लेकर मकान का फाउंडेशन तक नहीं बनवाया। जबकि 200 लाभार्थी ऐसे हैं जो दूसरी किस्त डेढ़ लाख रुपये लेकर निर्माण नहीं करवा रहे हैं। 280 लाभार्थी ऐसे हैं, जो तीसरी किस्त लेकर आवास पूर्ण नहीं करवा रहे हैं। योजना की शुरुआत से अब तक 20908 लाभार्थियों का आवास स्वीकृत हो चुका है। इसमें 8335 लाभार्थियों का आवास पूर्ण हो चुका है। पीओ डूडा प्रेमेंद्र सिंह ने बताया कि नगर पालिका और नगर पंचायतों में आवास की रकम लेकर 680 लाभार्थियों ने अब तक आवास का निर्माण नहीं करवाया है। इन लाभार्थियों को नोटिस जारी की गई है। अब इन लाभार्थियों को बकाएदारों के रूप में सूचीबद्ध करके रकम की वसूली के लिए तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि 11203 लाभर्थियों को प्रथम किस्त की धनराशि दी जा चुकी है। खलीलाबाद में 7544, मेंहदावल में 3688, मगहर में 3839, हरिहरपुर में 3303 स्वीकृत हैं। जबकि नगर पंचायत बखिरा बेलहर में भी पात्रों का आवास स्वीकृत किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

पीएम आवास शहरी योजना की समीक्षा की गई थी। 680 लाभार्थी ऐसे हैं, जो आवास की रकम लेने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया है। पीओ डूडा को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे लाभार्थियों को नोटिस जारी करें। बकाएदार के रूप में सूची बनाकर वसूली के लिए तहसील प्रशासन को भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिव्या मित्तल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed