{"_id":"5f3d7d945062e5037e25dc3c01cbeb56","slug":"67-per-cent-stamped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"67 फीसदी लोगों ने मुहर लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
67 फीसदी लोगों ने मुहर लगाई
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे चरण के चुनाव में बघौली और सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में पूर्वाहन सात बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। उसके बाद से अफवाहों का भी दौर भी शुरू हो गया। अफसरों के मोबाइलों के अलावा कंट्रोल रूम को मारपीट होने अथवा विवाद होने की संभावना जताते हुए लोगों ने सूचना दी।
ऊंचहरा कला, बसडीला, बिगरा अव्वल, मझौवा सरकारी में विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंच गई, जिसकी वजह से विवाद टल गया। जबकि जंगलऊन, अमावा, मूडाडीहाबेग, सेमरियावां, साफियाबाद, छपिया छितौना में पुलिस ने केंद्र के ईद- गिर्द जुटने वाली भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठियां भी भांजी। पूर्वाह्न नौ बजे तक बघौली ब्लॉक क्षेत्र में 11.90 प्रतिशत और सेमरियावां में 14 .75 प्रतिशत और दोनों ब्लॉक में कुल 13 .32 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसी तरह 11 बजे बघौली में 30 . 63 प्रतिशत, सेमरियावां में 30 .80 प्रतिशत और दोनों ब्लॉक में कुल 30 .71 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि एक बजे बघौली में 51 .18 प्रतिशत, सेमरियावां में 47 .75 प्रतिशत और दोनों ब्लॉक में कुल 49 .47 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह तीन बजे बघौली में 60.07 प्रतिशत, सेमरियावां में 58 .65 प्रतिशत और दोनों जगह कुल 59.36 प्रतिशत वोटिंग हुई। जबकि साढ़े चार बजे आखिरी मतदान बघौली में 68 .97 प्रतिशत और सेमरियावां में 65 .05 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के दोनों ब्लॉकों में कुल 67 .01 प्रतिशत मतदान हुआ। डीएम डॉक्टर सरोज कुमार ने बताया कि कुछ जगहों पर विवाद होने की आशंका जताते हुए लोगों ने सूचनाए दी और वहां पुलिस भी पहुंची। प्रशासनिक सक्रियता और पुलिस की मुस्तैदी की वजह से जिले में शांतिपूर्ण माहौल में 67. 01 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। आगे बताया कि मतपेटिका सुरक्षित ब्लॉक क्षेत्र के निर्धारित मतगणना केंद्र पर बने स्ट्रांग रुम में रखवा दिया गया है।
इंसेट
प्रथम चरण से तीन फीसदी कम हुआ मतदान
संतकबीरनगर। प्रथम चरण के चुनाव में 70.24 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण में 67.01 प्रतिशत मतदान हुआ। ऐसे में प्रथम चरण की अपेक्षा दूसरे चरण में तीन फीसदी लोगों ने कम मतदाधिकार का प्रयोग किया है। अब तीसरे चरण के वोटिंग प्रतिशत पर लोगों की निगाहे टिकी है।