{"_id":"5bc373e0bdec2269807df3e0","slug":"61539535840-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेतवान बने भाजपा के जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेतवान बने भाजपा के जिलाध्यक्ष
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
BJP
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सेतवान राय ने कहा कि जो कार्यकर्ता किसी कारण से रूठकर घर बैठ गए है, उन्हें मनाकर सक्रिय करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं के मनोबल को ऊंचा करने के लिए प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं के मान, सम्मान की सुरक्षा हर हाल में होगी।
अमर उजाला से वार्ता में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि इससे पूर्व 2009 से 2012 तक भाजपा जिलाध्यक्ष रहकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया। इससे पूर्व भाजपा जिला मंत्री व जिला महामंत्री का भी दायित्य निभाया। वर्तमान समय में लोकसभा संयोजक के पद पर थे। इसी बीच प्रदेश नेतृत्व ने दूूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष घोषित किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व सौंपा है, उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे। पार्टी के गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं, जो कार्यकर्ता किन्ही कारणों से नाराज है उन्हें मनाया जाएगा और पूरा प्रयास होगा कि वह घर से बाहर निकलें और सक्रिय होकर पार्टी की विचारधारा को आम जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कायर्यकर्ताओं का मनोबल और ऊंचा हो, इसके लिए प्रयास करेंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं के मान, सम्मान की सुरक्षा होगी और उन्हें उचति सम्मान दिया जाएगा। लोकसभा चुनाव की रणनीति पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की जाएगी। केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास का मूल मंत्र लेकर कार्य कर रही है। इसी को आगे बढाते हुए जिले में भी कार्य किया जाएगा। सभी वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा, इसमें कार्यकरओं की अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन