फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   agitation against school closing

दस दिनों से स्कूल बंद, अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 28 Aug 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Aug 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
agitation against school closing
गांव वालों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फूलचंद व संतोष प्रजापति के नेतृत्व में स्कूल पर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
लोहरौली/बाघनगर। सेमरियावां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय डड़वामाली पर दस दिन से ताला बंद है। बच्चे स्कूल खुलने का इंतजार कर वापस चले जा रहे हैं। मंगलवार को गांव वालों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फूलचंद व संतोष प्रजापति के नेतृत्व में स्कूल पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जल्द स्कूल नही खुला तो डीएम के समक्ष प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

 

प्राथमिक विद्यालय डड़वामाली में 123 बच्चों का नामांकन है। करीब एक साल से शिक्षामित्र रफीकुल्लाह अकेले स्कूल चला रहे थे। 18 अगस्त को बीएसए के आदेश पर शिक्षामित्र रफीकुल्लाह ने मूल विद्यालय सांथा ब्लॉक के कोइलभार में ज्वाइन कर लिया। स्कूल का चार्ज जूनियर हाई स्कूल करमाखान के सहायक अध्यापक को दिया गया, पर वह स्कूल नहीं आए।

विज्ञापन

 

तभी से स्कूल बंद है। विद्यालय पर प्रदर्शन कर रहे लोगों की अगुवाई कर रहे प्रधान प्रतिनिधि फूलचंद ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारी से कई बार कहा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। संतोष प्रजापति ने बताया कि एक शिक्षामित्र 123 बच्चों को अकेले संभाल रहे थे। खंड शिक्षाधिकारी से और शिक्षक बढ़ाने के लिए भी कहा गया था। दस दिन स्कूल बंद है। बच्चे कहां जाएं?

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राम दयाल, चंद्रशेखर, सुरजू, राम शब्द, राम प्रकाश, मोबीन, धर्मराज, महावीर आदि मौजूद रहे। बीईओ विंदेश्वरी प्रसाद मिश्र ने बताया कि स्कूल बंद होने की जानकारी है। एक शिक्षक को अटैच को किया गया है। अटैच शिक्षक स्कूल नहीं जा रहे हैं। बीएसए को मामले से अवगत करा दिया जाएगा। इस संबंध में बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। गंभीर मामला है। बीईओ से जवाब तलब किया जाएगा।

 

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि स्कूल बंद होना गंभीर बात है। इस मामले में बीएसए को तलब कर जवाब मांगा जाएगा। विद्यालय पर हर हाल में शिक्षक की तैनाती की जाएगी। इसमे जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed