155 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, दवाएं दीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा कार्यकर्ताओं के बेहतर सहयोग से इस बार 155 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को सलाह के साथ ही दवाएं उपलब्ध कराई गईं। प्रधानमंत्री सुुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह की नौ तारीख को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंप लगाया जा रहा है।
इसी के तहत सोमवार को खलीलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएमओ डॉ.अभयचंद्र श्रीवास्तव व अपर सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ला के निर्देशन में कैंप लगाया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आई 155 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।
जिन गर्भवती महिलाओं में खून की कमी पाई गई, उन्हें आयरन सुक्रोज चढ़ाया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को कैल्सियम, फल आदि उपलब्ध कराया गया। गर्भवती महिलाओं को सलाह दी गई कि समय-समय पर जांच कराती रहें, ताकि प्रसव के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए।
इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ.वीपी पांडेय, डॉ. नूरी खान, डॉ.रेनू यादव, बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, नर्स मेंटर कीर्ति तिवारी, सुुनीता भारती, अर्चना कुुमारी, सोनम सिंह, अंजू चौरसिया, संजय कुमार भारती, गीता गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।