{"_id":"5b43a33d4f1c1b10278b55d5","slug":"61531159357-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का किया एलान
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर संविदा स्वास्थ्यकर्मियों अपनी मांगों के लिए बुधवार को तीसरे दिन सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। कर्मियों ने कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। वादा करने के बाद भी मांगों को पूरा करने में हीलाहवाली कर रही है।
संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अश्वनी यादव ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का आदेश है कि समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए, लेकिन सरकार खामोश बैठी है। आउट सोर्सिंग के जरिए भर्ती की जा रही है। इस पर रोक लगाई जाए और कार्यरत लोगों को समायोजित किया जाए। महामंत्री अभय त्रिपाठी ने कहा कि संविदाकर्मियों का स्थाई समायोजन नया पद सृजित करते हुए किया जाए। बीसीपीएम खलीलाबाद महेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि आशा कार्यकर्ता मिशन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ऐसे में आशा को राज्य कर्मचारी बनाते हुए कम से कम दस हजार रुपये मानदेय दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान डॉ. सलीम, सुनील कुमार, डॉ. मुबारक अली, दिव्या श्रीवास्तव, रंजना, नंदिनी, स्नेहलता, सोनम, दीनदयाल वर्मा, आनंद मौर्या, राकेश यादव, सुनीता, गुड्डी, आशा, वंदना चौरसिया, अशोक यादव, विनय कुमार श्रीवास्तव, सुनील मौर्य, अरविंद पांडेय, सत्यम सिंह, विक्रम आदि मौजूद रहे।