{"_id":"5b157ed34f1c1b644d8b4b60","slug":"61528135379-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं खुला बीएसए दफ्तर का ताला, बाहर डटे रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं खुला बीएसए दफ्तर का ताला, बाहर डटे रहे कर्मचारी
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
ताला बंदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बीएसए कार्यालय सोमवार को भी सील रहा। इस दौरान कार्यालय पहुंचे कर्मचारी बाहर टहलते नजर आए। बीएसए के स्थानांतरण के बाद भी कार्य करने को लेकर प्रशासन ने गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए रविवार को बीएसए कार्यालय सील कर दिया था।
सीडीओ हाकिम सिंह ने बताया कि बीएसए माया सिंह का स्थानांतरण 31 मई को हो गया है। उसके बाद भी वह कार्यालय में काम कर रही है। जबकि उनको शनिवार को ही रिलीव कर दिया गया था। कुछ लोगों के जरिए यह सूचना मिली थी बीएसए कार्यालय में फाइलों में गड़बड़ी की जा रही है। जिसकी सूचना पर रविवार को कार्यालय सील कर दिया गया था। बीएसए ने अंतरजनपदीय स्थानांतरण का हवाला दिया था और कहा था कि अभी तक बेवसाइट लॉक नहीं है। जिसकी वजह से वह कार्य कर रही है। सोमवार को बीएसए को एनआईसी में तलब किया गया था तो वहां पर उनके कार्यालय के तीन कर्मचारियों ने लिखित बयान दिया है कि अंतरजनपदीय स्थानांतरण की बेवसाइट 18 जून को ही लॉक कर दिया गया है। इस पर बीएसए को कड़ी चेतावनी दी गई कि तत्काल वह अपने नई तैनाती वाली जगह पर कार्यभार ग्रहण करें। उन्होंने बताया कि नए बीएसए के आने तक कार्यालय पूरी तरह से सील रहेगा। इसके साथ ही कार्यालय खुलने पर जिस लिपिक का जो पटल होगा उसके फाइलों की सूची मांगी जाएगी। अगर फाइले कम मिली तो संबंधित के विरूद्घ एफआईआर तक दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन