फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सेक्रेटरी पर 25 हजार का जुर्माना

सेक्रेटरी पर 25 हजार का जुर्माना

Thu, 09 Nov 2017 11:33 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
सेक्रेटरी पर 25 हजार का जुर्माना
मद्रास हाईकोर्ट

विज्ञापन
हरिहरपुर (संतकबीरनगर)। पीड़ित को समय से सूचना उपलब्ध न कराए जाने का दोषी करार देते हुए राज्य सूचना आयोग ने नाथनगर ब्लॉक में पूर्व में तैनात एक सेक्रेटरी के पर जन सूचना अधिकार अधनियम के तहत 250 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से 25,000 रूपये का अर्थदंड लगाते हुए उक्त धनराशि की वसूली के लिए डीएम को निर्देशित किया है ।

सिक्टहा गांव निवासी राजकुमार ने पूर्व में तैनात नाथनगर ब्लॉक के तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी से वित्तीय वर्ष 2011 से 2015 तक ग्राम पंचायत सिक्टहा में इंदिरा आवास एवं लोहिया आवास के लाभार्थियों की सूची सहित मनरेगा से गांव में कराए गए कार्यों, ऩिर्मल भारत अभियान के तहत बने शौचालयों, जाबकार्ड धारकों का विवरण जन सूचना अधिकार के तहत मांगा था। लेकिन ग्राम पंचायत अधिकारी ने उनको सूचना नहीं मुहैया कराया । विवश होकर राजकुमार ने आयोग की शरण ली। आयोग उक्त विषय में संबंधित सेक्रेटरी को नियत तिथि पर आयोग के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया। आयोग के समक्ष सेक्रेटरी के प्रस्तुत न होने की स्थिति में राज्य सूचना आयुक्त ने ग्राम पंचायत अधिकारी को सूचना उपलब्ध न कराए जाने का दोषी करार देते हुए प्रतिवादी के वेतन से 250 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से 25,000 रूपये का अर्थदंड अधिरोपित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed