फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   गंदगी का अंबार

गंदगी का अंबार

Sat, 02 Sep 2017 04:31 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
गंदगी का अंबार
संतकबीरनगर। संयुक्त जिला अस्पताल इलाज की जगह संक्रामक बीमारियों को दावत दे रहा है। परिसर में जगह-जगह कूड़ा व गंदगी का अंबार है। इसके साथ ही परिसर में बारिश का पानी भी काफी दिनों से लगा है। जिससे जल जनित बीमारियां फैलने की आशंका है। मरीज व उनके तीमारदारों को परिसर आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल का भवन तीन साल पूर्व बनकर तैयार हुआ और उसमें मरीजों के इलाज का कार्य शुरू हुआ। उस समय अस्पताल काफी साफ सुथरा था। जैसे-जैसे समय बीतता गया अस्पताल में गंदगी पसरती चली गई। हालात यह है कि वर्तमान समय में इमरजेंसी वार्ड के सामने लगे गेट पर अस्पताल में यूज हुए दवा आदि के कचरे को फेंक दिया जाता है। पिछली बार जब प्रभारी मंत्री का दौरा लगा तो उसे रातों-रात हटा दिया गया था। वर्तमान समय में वहां पर फिर से कचरा पसर गया है। इसके साथ ही परिसर में जगह-जगह बारिश का पानी लगा है, जिससे मच्छरों आदि के पनपने का आशंका बढ़ गई है, जहां सरकार इंसेफेलाइटिस को लेकर तरह-तरह के इंतजाम कर रही है। वहीं संयुक्त जिला अस्पताल के अधिकारी इसको लेकर गंभीर नहीं हैं। परिसर में लगे पानी को निकलवाने की व्यवस्था तक नहीं कर पाए हैं। इसके साथ ही दवा आदि का छिड़काव भी नहीं कराया गया। भाई का इलाज कराने पहुंचे रामसुमेर का कहना था कि परिसर में पानी लगा है। किसी तरह से बचते बचाते इमरजेंसी में पहुंचे हैं। यहां भी काफी गदंगी है व दुर्गंध उठ रही है।
विज्ञापन

परिसर में लगे पानी व गंदगी की सूचना मिलने पर सीएमओ डॉक्टर एसी श्रीवास्तव शनिवार को अस्पताल में पहुंचे। उनके साथ मलेरिया अधिकारी भी थे। उन्होंने परिसर में लगे गंदगी आदि को देखा। इसके साथ ही कुछ मजदूरों को लगवाकर परिसर में लगे पानी के निकलने का इंतजाम कराया। सीएमओ ने बताया कि परिसर में पानी लगा है। इसके साथ ही गंदगी आदि भी लगी है। इसको साफ कराने के लिए सीएमएस से कहा गया है। बताया कि परिसर में गदंगी रहना गंभीर है। हर हाल में इसे दूर किया जाएगा। इस दौरान सीएमएस डॉक्टर गिरीश चंद श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम विनीत श्रीवास्तव, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed