फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   6071 vaccinated

6071 को लगी कोरोना वैक्सीन

Mon, 23 Aug 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
6071 vaccinated
6071 को लगी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन

18 से 44 वर्ष और 45 से ऊपर के 6071 लोगों को लगा टीका
टीकाकरण का कुल लक्ष्य 5500 रखा गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार को कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान टीकाकरण का कुल लक्ष्य 5500 रखा गया था। इसके सापेक्ष 6071 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण के लिए लोग लाइन में लगे रहे।

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत सोमवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 1000 रखा गया था। इसके सापेक्ष 1202 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 100 के सापेक्ष 110, नाथनगर में 800 के सापेक्ष 740, सांथा में 400 के सापेक्ष 391, सेमरियावां में 800 के सापेक्ष 880, मेंहदावल में 500 के सापेक्ष 640, हैंसर बाजार में 800 के सापेक्ष 838, बेलहर में 200 के सापेक्ष 240, बघौली में 600 के सापेक्ष 710, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 200 के सापेक्ष 320 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed