फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   600 neo-literates took the exam at 350 centres.

Sant Kabir Nagar News: 350 केंद्रों पर 600 नवसाक्षरों ने दी परीक्षा

Sun, 17 Mar 2024 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 17 Mar 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
600 neo-literates took the exam at 350 centres.
- भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत परीक्षा का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा व साक्षरता विभाग और राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली की पहल पर रविवार को जिले के 350 परिषदीय विद्यालयों पर नवसाक्षर परीक्षा हुई। इसमें कुल 600 नव साक्षरों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा में सफल नवसाक्षरों को नेशनल ओपेन स्कूल का प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
परीक्षा के प्रभारी जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान को प्रमुख रूप से फोकस किया गया है। शत-प्रतिशत साक्षर करने के उद्देश्य से प्रौढ़ शिक्षा अब सबके लिए शिक्षा के रूप में जाना जाएगा। जिसके अंतर्गत 15 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के असाक्षरों को साक्षर किया जाएगा। बताया कि हर ब्लॉक को लक्ष्य दिया था। जिसमें बघौली व बेलहर ब्लॉक को 50-50 नवसाक्षर और अन्य ब्लॉकों को 75-75 नवसाक्षरों को परीक्षा में शामिल कराना था। कुल 600 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा का मूल्याकंन होगा। उसमे सफल परीक्षार्थियों को नेशनल ओपेन स्कूल का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

मेंहदावल प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के बेलौली, घूरापाली, इंदरपुर, तिवारीपुर में पांच-पांच, जब्बार, सांड़ेकला व नंदौर में 10-10, बनकटा पर 11 और मेंहदावल पर 14 परीक्षार्थियों समेत क्षेत्र में कुल 75 असाक्षरों ने इस परीक्षा में प्रतिभाग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने बताया इस परीक्षा में ऐसे शिक्षार्थी जिनका पूर्व में ‘सब बढ़े, सब पढ़े’ अभियान के तहत प्रमाणीकरण नहीं हुआ है और जो मोहल्ला साक्षरता केंद्रों पूर्व में पढ़ाई किए हैं। वे इस मूल्यांकन परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। कहा कि इस योजना में बुनियादी साक्षरता, संख्याज्ञान, महत्वपूर्ण जीवन कौशल (डिजिटल, वित्तीय, कानूनी, चुनावी, पर्यावरण साक्षरता), कौशल विकास, बुनियादी शिक्षा एवं सतत शिक्षा योजना प्रमुख घटक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed