फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   60 employee absent in dm and adm inspection

डीएम और एडीम के निरीक्षण में 60 अधिकारी, कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Tue, 24 Nov 2020 09:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
60 employee absent in dm and adm inspection
जिलापूर्ति कार्यालय में अभिलेख का निरीक्षण करती डीएम। - फोटो : KHALILABAD
डीएम और एडीम के निरीक्षण में 60 अधिकारी, कर्मचारी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन

- डीएम ने विभागाध्यक्षों के माध्यम से अनुपस्थित कर्मियों का मांगा स्पष्टीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल और एडीएम संजय कुमार पांडेय ने मंगलवार को कई कार्यालयों की जांच की गई। डीएम की जांच में विभिन्न विभागों के 42 लोग अनुपस्थित मिले। जबकि एडीएम की जांच में 18 लोग अनुपस्थित पाए गए। डीएम की ओर से विभागाध्यक्षों के माध्यम से अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम दिव्या मित्तल की जांच में अधिशाषी अभियंता निर्माण खंड दो, लोक निर्माण विभाग में वरिष्ठ सहायक पंकज सिंह, ईश्वर चंद्र, मुक्तेश्वर प्रसाद, कनिष्ठ सहायक आशुतोष कुमार, नन्हे, जय प्रकाश, वर्क एजेंट नसीम, कल्याण दास, अवधेश कुमार, गजेंद्र लाल, सुरेशचंद्र, सत्यराम, रवीश चंद्र, रामचरन, दुर्गावती, इंद्रेश कुमार और जितेंद्र अनुपस्थित पाए गए। जबकि जिलापूर्ति कार्यालय में जिलापूर्ति अधिकारी शशिकांत, जितेंद्र बहादुर सिंह आपूर्ति निरीक्षक, अश्वनी कुमार, आपूर्ति लिपिक पवन श्रीवास्तव एवं कुमारी संख्या अनुपस्थित पाई गई। इसी तरह अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग में प्रशासनिक अधिकारी सतीश चंद्र, वरिष्ठ सहायक फूलबदन सिंह, बालेंद्र कुमार, कनिष्ठ लिपिक अरविंद कुमार, सोनू प्रजापति, शिवेक कुमार, रामशंकर गुप्ता, राम कोमल सिंह अनुपस्थित पाए गए। जबकि अधिशाषी अभियंता निविदा परीक्षण के लिए बस्ती जाना बताए गए। इसी तरह निर्माण खंड प्रथम लोक निर्माण विभाग में प्रधान सहायक ओम प्रकाश, वरिष्ठ सहायक विवेक कुमार, किरन, बाल मुकुंद, सदानंद तिवारी, कनिष्ठ सहायक अमित कुमार यादव, चतुर्थ श्रेणी कर्मी हरेराम और राजेश कुमार अनुपस्थित पाए गए। खलीलाबाद ब्लॉक में प्रधान सहायक अशोक कुमार, एडीओ आईएसबी सच्चिदानंद शुक्ल, बोरिंग टेक्िनिशियन विजय कुमार, शंखधारी दूबे, कुमारी साधना अनुपस्थित पाई गई।
विज्ञापन

एडीएम संजय कुमार पांडेय ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार मिश्रा, अनुसेवक चंद्रभान, राजेश कुमार, सुशील कुमार, राम सांवर अनुपस्थित पाए गए। डिस्ट्रिक प्रोजक्ट ऑफिस में हरिमोहन मिश्रा, बंजरंगी लाल विश्वकर्मा, शशि प्रकाश यादव, चंद्रेश्वर मिश्र और राजेश कुमार अनुपस्थित पाए गए। एआरटीओ कार्यालय में आरआई विष्णु कुमार, प्रधान सहायक जीत बहादुर सिंह, वरिष्ठ सहायक त्रिभुवन नारायण, प्रदीप कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, विनोद कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ सहायक राज नारायण दीक्षित और उर्दू अनुवादक मुमताज आलम अनुपस्थित पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed