फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   60 bigha wheat crop burnt to ashes in fire

Sant Kabir Nagar News: आग से 60 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Tue, 09 Apr 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 09 Apr 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
60 bigha wheat crop burnt to ashes in fire
- दुधारा क्षेत्र के कानपारा गांव में कंबाइन मशीन से निकली चिंगारी से लगी आग
विज्ञापन


- बखिरा क्षेत्र के भवानी गाढ़ा में आग लगने का कारण अज्ञात
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर/सेमरियावां। जिले मेें भी मंगलवार को अगलगी की दो घटनाएं हुईं। इनमें करीब 60 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पहली घटना दुधारा क्षेत्र के कानपारा गांव में हुई, वहीं दूसरी बखिरा क्षेत्र के भावनीगाढ़ा गांव में घटी।
ज्ञात हो कि दुधारा क्षेत्र के कानपारा गांव के सीवान में मंगलवार की दोपहर 12 बजे गेहूं की फसल की कटाई करते समय कंबाइन मशीन से निकली चिंगारी से आग लग गई। गांववालों ने बताया कि कंबाइन से लगी आग में करीब 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आसपास के गांव के जुटे लोग पानी, बोरा लेकर खेत की ओर दौड़ पड़े। ट्रैक्टर से जुताई करके आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से पूर्व प्रधान विमला, परमहंस यादव, रामकुमार, शिवपूजन,फागू, रामबरन, भूलन, प्रकाश, राजेन्द्र आदि के 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया। किसानों ने बताया कि थोड़ी देर में फसल कटकर घर पहुंच जाती लेकिन आग ने कहर बरपा दिया। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग कंबाइन मशीन की वीडियो बनाने में लगे रहे। चालक मशीन लेकर भाग गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुरलिस के मुताबिक मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। कंबाइन मशीन से निकली चिंगारी से आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात कारण से लगी आग, 10 बीघा गेहूं की फसल जली
बखिरा/ तिघरा। बखिरा क्षेत्र के भावनीगाढ़ा गांव में मंगलवार को अज्ञात कारणों से दस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
बघौली के भवानीगाढ़ा गांव के सीवान में विरेन्द्रर यादव, पंचदेव यादव, चिंतामणि यादव, हरिन्दर यादव, सीताराम यादव, अगंद यादव, दिनेश मौर्या का खेत है। किसान एक-दो दिन के भीतर दस बीघा गेंहू की फसल को कटाने की तैयारी में थे। इसी बीच मंगलवार की दोपहर में अज्ञात कारण से खेत में आग लग गई। देखते ही देखते दस बीघा फसल आग की भेंट चढ़ गई। आग को देखकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन गेहूं की फसल पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंचे लेखपाल सुधाकर ने बताया कि आग से नुकसान का आकलन किया जा रहा है। किसानों को आर्थिक मदद के लिए रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed