{"_id":"64bac668e7df53bb4c065979","slug":"59-teachers-attend-bsa-office-instead-of-schools-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-582-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्कूलों के बजाय बीएसए दफ्तर में हाजिरी लगाते हैं 59 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्कूलों के बजाय बीएसए दफ्तर में हाजिरी लगाते हैं 59 शिक्षक
Fri, 21 Jul 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए 59 शिक्षक विद्यालयों की जगह बीएसए कार्यालय पर हाजिरी लगा रहे हैं। जबकि जिले में काफी संख्या में स्कूल एकल है। यह शिक्षक तैनाती को लेकर लगातार बीएसए कार्यालय पर चक्कर लगा रहे हैं, पर 15 दिन बीतने के बाद भी उन्हें तैनाती नहीं मिली है।
अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत जिले से 312 शिक्षक गैर जनपद स्थानांतरित हो गए। उसके सापेक्ष कुल 90 शिक्षक जिले को मिले, पर 69 हजार शिक्षक भर्ती का मामला कोर्ट में होने की वजह से मात्र 59 शिक्षक ही जिले में आ पाए। जबकि 31 शिक्षक कोर्ट के निर्णय के बाद ही आ पाएंगे। इधर जो शिक्षक जिले में आए उन्हें विद्यालयों पर तैनाती नहीं मिली है। 15 दिन से अधिक का समय बीत गया है और शिक्षक बीएसए कार्यालय के स्टेनों कक्ष में हाजिरी लगाते हैं। बकायदा उनके लिए रजिस्टर रखा गया है और वह प्रतिदिन आकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते है। इधर, शिक्षकों के गैर जनपद स्थानांतरित होने की वजह से करीब 25 विद्यालय एकल हो गए है। इसके साथ ही 15 से अधिक विद्यालय शिक्षा मित्रों के भरोसे संचालित हो रहे हैं। विभाग का कहना है कि शिक्षकों की तैनाती बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव के स्तर से ऑनलाइन होनी है। स्कूलों की सूची भी वहीं से आएगी। उसके बाद ही तैनाती मिल पाएगी।
कोट
गैर जनपद से 59 शिक्षक स्थानांतरित होकर आए है। उनकी तैनाती विद्यालयों पर नहीं हो पाई है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव स्तर से तैनाती होनी है। वहां से जैसा आदेश आएगा उसके अनुरूप तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
-अमित कुमार सिंह, बीएसए