फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   5448 vaccinated

लक्ष्य 3400 और वैक्सीन लगी 5448 को

Thu, 15 Jul 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
5448 vaccinated
लक्ष्य 3400 और वैक्सीन लगी 5448 को
विज्ञापन

18 से 44 वर्ष के 3410 और 45 से ऊपर के 2038 ने लगवाया टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर बृहस्पतिवार को कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 18 से 44 वर्ष तक के 3410 और 45 वर्ष से अधिक उम्र तक के 2038 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। कोरोना टीकाकरण का कुल लक्ष्य 3400 रखा गया था। इसके सापेक्ष 5448 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक का कुल लक्ष्य 1500 रखा गया था। इसके सापेक्ष 3410 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें सीएचसी खलीलाबाद में 200 के सापेक्ष 677, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 150, सीएचसी नाथनगर में 200 के सापेक्ष 300, सीएचसी सांथा में 100 के सापेक्ष 230, सीएचसी सेमरियावां में 100 के सापेक्ष 540, सीएचसी मेंहदावल में 400 के सापेक्ष 500, सीएचसी हैंसर में 200 के सापेक्ष 456, जिला अस्पताल में शून्य के सापेक्ष 190, पीएचसी बेलहर में 100 के सापेक्ष 117, पीएचसी बघौली में 100 के सापेक्ष 250 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन

इसी तरह से 45 वर्ष के ऊपर के 1900 लोगों के सापेक्ष 2038 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में 100 के सापेक्ष 110 लोगों को टीका लगा। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में 100 के सापेक्ष 233, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 90, सीएचसी नाथनगर में 200 के सापेक्ष 310, सीएचसी सांथा में 200 के सापेक्ष 230, सीएचसी सेमरियावां में 400 के सापेक्ष 260, सीएचसी मेंहदावल में 400 के सापेक्ष 200, सीएचसी हैंसर में 200 के सापेक्ष 232, पीएचसी बेलहर कला में 100 के सापेक्ष 93, पीएचसी बघौली में 100 के सापेक्ष 280 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed