फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   54.9% of the votes in 17 districts, including 49 in Sntkbirnagr

संतकबीरनगर में 49 समेत 17 जनपदों में 54.9% मतदान

Sat, 04 Feb 2017 12:06 AM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sat, 04 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
 54.9% of the votes in 17 districts, including 49 in Sntkbirnagr
नगर पालिका बूथ पर मतपेटिका में मतपत्र डालती युवती। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को सभी 17 प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो गई। निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले सभी जिलों में मतदान का औसत 54.9 फीसदी रहा। सर्वाधिक 71.71 फीसदी वोटिंग श्रावस्ती में हुई तो सबसे कम 44.16 फीसदी मत गोंडा में पड़े। गोरखपुर में 49.5 फीसदी वोटिंग हुई। गोरखपुर मंडल के दूसरे जिलों की बात करें तो देवरिया में 56.04, महराजगंज में 58 और कुशीनगर में 55.35 फीसदी मत पड़े। छह फरवरी को गोरखपुर के बौद्ध संग्रहालय में मतगणना होगी। शाम छह बजे से ही सभी जिलों के बैलेट बॉक्स यहां आने शुरू हो गए थे।  
विज्ञापन


मतदान के बीच गोरखपुर के अभयनंदन इंटर कॉलेज में बने बूथ पर प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रचार करने से रोकने पर गोरखनाथ क्षेत्र की सीओ चारू निगम से एक शिक्षक उलझ गए। सीओ ने सख्ती की तो शिक्षक के समर्थक जुटकर हंगामा करने लगे। हंगामे का माहौल पर असर पड़ता देख सीओ ने एसओ को बुलाकर संबंधित शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। इसी तरह वोटर से अपनेपन जैसा अधिकार जताने की कोशिश में कुछ अन्य बूथों व अन्य जिलों में भी मामूली नोकझोंक हुई। हालांकि, कहीं मतदान प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन


एमएलसी चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) एवं कमिश्नर अनिल कुमार के मुताबिक सभी जिलों में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक के तय वक्त में पहले दो घंटे में महज 6.50 फीसदी लोगों ने ही मताधिकार का इस्तेमाल किया। दिन में 12 बजे तक वोटिंग प्रतिशत बढ़कर 20.30 हुआ। इसके बाद और तेजी आई। दोपहर दो बजे तक मतदान औसत 39.71 पर पहुंचा, जबकि अंतिम दो घंटे में और करीब 15 फीसदी मतदान हुआ। आरओ गोरखपुर के कमिश्नर अनिल कुमार ने गोरखपुर के अलावा महराजगंज जिले के बूथों का निरीक्षण किया। डीएम सन्ध्यातिवारी ने शहर समेत गोरखपुर के कई बूथ देखे, जबकि गोरखपुर-बस्ती मंडल के अन्य जिलों में भी डीएम सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं संतकबीरनगर जिले के कुल 5166 मतदाताओं में से 2496 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। स्नातक निर्वाचन के लिए सुबह आठ बजे से नौ बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। शुरूआत में मतदान की गति धीमी रही। लेकिन शाम चार बजे तक चले मतदान में कुल 5166 मतदाताओं में से 2496 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमेें 1998 पुरुष और 498 महिला मतदाता शामिल हंै। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed